फरीदपुर: बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के टिसुआ में तेज रफ्तार टेंपो में कबाड़ा बीन रहे युवक को मारी टक्कर
फरीदपुर थानाक्षेत्र के टिसुआ में तेज रफ्तार टेंपो ने कबाड़ा बीन रहे युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल युवक फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।