फरीदपुर: फरीदपुर थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार
फरीदपुर थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर खेमू नगला तिराहे से तीन लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। पकड़े गए अभियुक्तों का पुलिस ने आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है।