गुरूर: डढ़ारी पंचायत में सरपंच पद फिर खाली रहने की आशंका, अजजा वर्ग से केवल एक महिला ने चुनाव लड़ने से किया इंकार
Gurur, Balod | May 23, 2026 गुरूर ब्लॉक के ग्राम पंचायत डढ़ारी में सरपंच पद को लेकर एक अनोखी स्थिति सामने आई है, जहां आरक्षण के बावजूद इस पद के लिए कोई भी उम्मीदवार सामने नहीं आ सका है। ग्राम पंचायत में सरपंच पद अनुसूचित जनजाति (अजजा) वर्ग के लिए आरक्षित है, लेकिन इस वर्ग से गांव में केवल एक ही पात्र महिला होने के बावजूद उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।