निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस से 31 किलो 710 ग्राम अफीम डोडाचूरा किया जब्त
निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देश और थानाधिकारी राम सुमेर मीणा के नेतृत्व में जलीय चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक राजधानी बस की जांच की गई। जांच के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के बैग से भारी मात्रा में अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ।