पंडारक: बाढ़ अनुमंडल के छबीलातर गांव में वृद्ध महिला को आंख में मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Pandarak, Patna | Aug 18, 2025 पंडारक थाना क्षेत्र के छबीलातर गांव में सोमवार को एक वृद्ध महिला को आंख में गोली मार दी गई। जिससे महिला गंभीर रुप से जख्मी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पंडारक थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच में जुट गए। वृद्ध घायल महिला को अस्पताल में शाम 7 बजे भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया।