पंडारक: पंडारक प्रखंड के कोन्दी में 18 वर्षीय युवक नदी में डूबा, मौके पर पहुंची प्रशासन
पंडारक प्रखंड के कोन्दी में बाढ़ आई हुई नदी में 18 वर्षीय एक युवक डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर लगभग 4 बजे प्रशासन मौके पर पहुंची और युवक के खोजबीन में जुट गई है। डूबने वाले युवक का नाम गुलशन कुमार बताया जाता है जो मानिकपुर का रहने वाला बताया जाता है। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है।