पंडारक: पिकअप ने स्कूटी सवार पंडारक प्रखंड की शिक्षिकाओं को मारी टक्कर, एक की मौत
Pandarak, Patna | Aug 11, 2025 बाढ़ थाना अंतर्गत बहरामा गांव के पास फोरलेन पर स्कूटी सवार पंडारक प्रखंड की शिक्षिकाओं को पिकअप ने सोमवार को लगभग 10 बजे टक्कर मार दी जिससे एक शिक्षिका की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनो की पहचान आकांक्षा गौतम (23) और आकांशा कुशवाहा (22) के तौर पर हुई है आकांक्षा कुशवाहा की मौत हो जाने की खबर है। दोनो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है।