पंडारक: पंडारक थाने की पुलिस ने हत्या के आरोपी और शराब बेचने के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Pandarak, Patna | Aug 16, 2025 पंडारक थाना की पुलिस ने शनिवार को अलग अलग मामले में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पंडारक थाना ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए शनिवार को शाम 7 बजे बताया कि शराब के मामले में पवन सिंह और पिंटू कुमार को, वहीं हत्याकांड का आरोपी सुरो यादव उर्फ सुरेन्द्र यादव तथा रूपेश कुमार उर्फ लुखेंद्र जो शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।