पंडारक: पंडारक प्रखंड क्षेत्र में नदी में डूबे 18 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया, पोस्टमार्टम कराया
पंडारक प्रखण्ड के माणिकपुर गांव में धान की खेती देखने गया 18 वर्षीय युवक नदी में डूबते हुए दो बच्चे को बचाने के चक्कर में खुद जिंदगी से हाथ धो बैठा। आज यानी शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे शव को पुलिस ने बरामद किया। जिसका पोस्टमार्टम बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। मृतक की पहचान गुलशन कुमार उर्फ गोलू मानिकपुर निवासी के रूप में की गई है।