नरवल: सरसौल ब्लॉक के रायपुर गांव में एसडीएम ऋषभ वर्मा ने किया स्कूल और प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों को भी पढ़ाया
सरसौल ब्लाक के रायपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय एवं करबिगवां स्थित प्राथमिक विद्यालय का उपजिलाधिकारी नरवल ऋषभ वर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम ने कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को अलग-अलग विषय पढ़ाएं। इस दौरान एसडीएम ने मिड-डे-मील के खाने का स्वाद चखा। इसी दौरान स्कूल बिल्डिंग मरम्मत के लिए भी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया।