नरवल: महाराजपुर के फत्तेपुरवा गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला,मौके पर हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुरवा गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी दी कि प्रकरण मेंआवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।