ऊना: जिले के एक गांव में किशोरी ने दादा पर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप, पिता पर साथ देने का भी कहा; मामला दर्ज
जिला के एक गांव में नाबालिग किशोरी ने रिश्ते में दादा लगने वाले व्यक्ति और अपने पिता पर अश्लील हरकतें करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिछले दो माह से उसे अकेले पाकर परेशान कर रहा था। 28 जून को की गई हरकत का वीडियो उसने रिकॉर्ड किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।