ऊना: हॉकी, जूडो, वॉलीबॉल और कुश्ती खेलों के ट्रायल 7 और 8 जुलाई को इंदिरा स्टेडियम, ऊना में होंगे
खेल छात्रावास ऊना में सत्र 2025-26 के लिए हॉकी, जूडो, वालीबाल व कुश्ती के ट्रायल 7-8 जुलाई को आयोजित होंगे। 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के भाग ले सकते हैं। चयनित खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा व प्रशिक्षण मिलेगा। पदक विजेता न्यूनतम मापदंड पूरे न करने पर भी पात्र होंगे। दस्तावेजों सहित ट्रायल में भाग लेना अनिवार्य है।