ऊना: ऊना में किसान नेता ने अवैध खनन और नशे पर किया विरोध, सरकारी नौकरी में बैकडोर एंट्री का भी लगाया आरोप
ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान किसान योद्धा समिति के जिलाध्यक्ष बलवीर चौधरी ने प्रदेश सरकार पर अवैध खनन व नशाखोरी पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई विभागों को जिम्मेदारी देने के बावजूद खड्डों से अवैध रेत-बजरी दोहन जारी है। साथ ही युवाओं को नौकरी देने के वादे को छलावा बताते हुए बैकडोर एंट्री का मुद्दा उठाया।