ऊना: ISBT ऊना के समीप एचआरटीसी बस से टकराई कार, चालक जख्मी; पीजीआई रेफर
आईएसबीटी ऊना के पास एचआरटीसी बस से कार की टक्कर में लमलैहड़ी निवासी त्रिलोचन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ऊना अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हादसा कार की तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हुआ। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का उपचार जारी है। सोमवार को मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटिया ने की है।