ऊना: अप्पर अरनियाला-कुठार खुर्द लिंक रोड़ खस्ताहाल, रिपेयर करने के लिए उखाड़ दी सड़क; अब ठीक करना भूला विभाग #jansamasya
ऊना के अप्पर अरनियाला से कुठार खुर्द लिंक रोड की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क उखाड़ने के बाद विभाग ने अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में कीचड़ बढ़ गया है। एक्सईएन कुलदीप सिंह ने बताया कि बारिश के चलते कार्य रोका गया है, जैसे ही मौसम सुधरेगा, काम पूरा किया जाएगा।