कन्नौद: नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा, ज्यादा से ज्यादा मामलों के निपटारे का आह्वान
Kannod, Dewas | Sep 8, 2026 नेशनल लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा, अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण का आह्वान कन्नौद। 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मंगलवार दोपहर 3 बजे को न्यायालय परिसर कन्नौद में बैठक आयोजित हुई। जिला जज द्वितीय अमित निगम ने बैंक, विद्युत विभाग एवं अन्य संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।