Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

धौलपुर- माता मैया के मंदिर से पीतल के घंटे चोरी। #BreakingNews #newsfeed #DholpurNews #RajasthanNews #chori #MandirChori #police @top fans Dholpur SP District Collector & Magistrate - Dholpur Girraj Singh Malinga

Dhaulpur, Dholpur | Aug 11, 2026

MORE NEWS

तिरंगा बाइक रैली का हुआ आयोजन
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
धौलपुर, 10 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में तिरंगा बाइक रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली इंदिरा गांधी स्टेडियम बड़ी फील्ड से शुरू हुई। इसमें हाथों में तिरंगा लिए बाइक सवारों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति का संदेश दिया।
बाइक रैली लाल बाजार, पैलेस रोड और गुलाब बाग से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली में प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ आरएसी के जवान शामिल रहे। बाइक सवारों ने तिरंगा लहराते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखा गया।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर, वाहन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दे सकता है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है।
उन्होंने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें लेकर अभियान की वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। प्रशासन द्वारा जिलेभर में इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गौरव के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है। जिला प्रशासन की ओर से अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने और अधिक से अधिक घरों तक तिरंगा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

तिरंगा बाइक रैली का हुआ आयोजन अतिरिक्त जिला कलक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना धौलपुर, 10 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देशन में तिरंगा बाइक रैली को अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिराम मीना ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली इंदिरा गांधी स्टेडियम बड़ी फील्ड से शुरू हुई। इसमें हाथों में तिरंगा लिए बाइक सवारों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। बाइक रैली लाल बाजार, पैलेस रोड और गुलाब बाग से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली में प्रशासनिक कर्मचारियों के साथ आरएसी के जवान शामिल रहे। बाइक सवारों ने तिरंगा लहराते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल देखा गया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर, वाहन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दे सकता है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरें लेकर अभियान की वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। प्रशासन द्वारा जिलेभर में इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गौरव के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना है। जिला प्रशासन की ओर से अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने और अधिक से अधिक घरों तक तिरंगा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Dhaulpur, Dholpur | Aug 10, 2026