चांदपुर: शिवाला कला क्षेत्र के गांव औरंगाबाद उर्फ सिकंदरपुर में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत
बुधवार की अपराह्न करीब तीन बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के शिवाला कला इलाके के गांव औरंगाबाद पूर्व सिकंदरपुर में जंगल में गन्ने के खेत में व रिहायशी इलाके में गुलदार दिखाई दिया है। गांव में गुलदार दिखाई देने पर ग्रामीणो में दहशत का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।