इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई
अलीगंज प्रखंड स्थित कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को 3 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मकेश्वर यादव ने की। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।