कानपुर में गोवध के मामले में रेलबाजार पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को मीरपुर कैंट निवासी यश शुक्ला की शिकायत पर गोवंशीय पशु की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शिवनारायण टंडन पुल के पास से जाजमऊ के पचरौजा निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद एहितशाम कुरैशी को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने 17/18 नवंबर की रात फेथफुलगंज क्षेत्र में गोवंशीय पशु काटने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का चापड़ और प्लास्टिक का झोला बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 भी बढ़ाई गई है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
📍 कानपुर | थाना रेलबाजार
#Kanpur #KanpurNews #RailBazarPolice #PoliceAction CrimeNews Arre
Mathura, Mathura | Nov 21, 2026