जमुई: राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में 20 जुलाई तक ऑन स्पॉट नामांकन का मौका
Jamui, Jamui | Jul 18, 2026 जिले के चार नवसृजित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए 20 जुलाई तक ऑन स्पॉट नामांकन होगा। अलीगंज राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौरी शंकर पासवान ने शनिवार 4 बजे बताया कि तृतीय मेधा सूची के बाद रिक्त सीटों पर नामांकन से वंचित छात्र-छात्राएं कर सकेंगे।