80 वर्षीय बुजुर्ग महिला किशनली जाटव ने धंधावली बूथ नंबर 13 पर किया मतदान, पेश की मिसाल
सूरोठ पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम पंचायत धंधावली में लोकतंत्र का खूबसूरत रंग देखने को मिला, जहां 80 साल की बुजुर्ग महिला ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गईं।शेरपुर सूरोठ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत धंधावली निवासी किशनली जाटव (उम्र 80 वर्ष) ने बूथ संख्या 13 पर पहुंचकर उत्साह के साथ वोट डाला। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका मतदान के प्रति यह जज्बा देखते ही बन रहा था।
बुजुर्ग महिला ने वोट डालने के बाद ग्रामीणों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने और शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। मतदान केंद्र पर मौजूद निर्वाचन कर्मियों व ग्रामीणों ने उनके इस उत्साह की सराहना की।