कुंडा: बाघराय के पुवाशी में टायर फटने से पलटा 16 चक्का ट्रक, ड्राइवर और क्लीनर घायल
बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत पुवाशी गांव के पास रविवार सुबह 8 बजे गिट्टी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जबलपुर से नेपाल जा रहे इस ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल चालक और क्लीनर को अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है।