सहजनवा: सहजनवा के गीडा थानाक्षेत्र अंतर्गत गीडा सेक्टर 13 में फास्ट फूड फैक्ट्री का बॉयलर फटने से सात मजदूर झुलसे, BRD रेफर
सहजनवा के गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गीडा सेक्टर 13 में फास्ट फूड की फैक्ट्री का बॉयलर फट जाने के कारण तेज विस्फोट हुआ, जिससे चार दिवारी व तीन शेड गिर गया और सामान भी बिखर गया, यहां काम कर रहे हैं 7 मजदूर बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है घायलों को सीएससी से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।