बड़वारा: विलायत कला ग्राम में खड़े ट्रक से लोडर वाहन टकराया, चालक बाल-बाल बचा, बड़ा हादसा टला
Badwara, Katni | Nov 5, 2026 कटनी। कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कटनी से उमरिया की ओर जा रहा एक लोडर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,