गिधौर: बनझुलिया गांव के समीप दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर में तीन लोग घायल, क्रेन से हटाया गया क्षतिग्रस्त वाहन
Gidhaur, Jamui | Apr 24, 2026 जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को बनझुलिया गांव के समीप दूध गाड़ी और तेज रफ्तार हाईवा की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 9 बजे बताया कि समस्तीपुर से सुधा दूध लेकर देवघर जा रही गाड़ी के चालक मोहम्मद मुख्तार, उपचालक मोहम्मद मुबारक और कर्मी संजीत साव हादसे में जख्मी हुए।