सिराथू: बसंत पंचमी पर महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोखराज में बने शिविर कैंप पहुंचे एसपी, श्रद्धालुओं से की बातचीत
सोमवार को बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोखराज में बनाए गए शिविर कैंप पुलिस अधीक्षक शाम में पहुंचे थे। शिविर कैंप में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने और खाने पीने की व्यवस्थाएं हैं।पुलिस अधीक्षक ने प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं से बातचीत की है।ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।