सिराथू: ईमाम हुसैन के जन्मदिन और गाज़ी अब्बास के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दारानगर शिया मस्जिद में हुई महफ़िल
इस्लामिक महीना शाबान शुरु हो गया है जिसे शबेरात के नाम से भी जाना जाता है।माना जाता है कि इस माह में ईमाम हुसैन और उनके छोटे भाई गाज़ी अब्बास का जन्म हुआ है।रविवार-सोमवार की रात दारानगर की शिया मस्जिद में जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक महफ़िल का आयोजन किया गया था।शिया समाज के लोगों ने महफ़िल में भाग लिया है।महफ़िल में नात,सलाम और कसीदा पढा गया है।