सिराथू: बसंत पंचमी के मौके पर गंगा नदी कड़ा के कुबरी घाट पर श्रद्धालुओं की पुलिस ने ड्रोन कैमरा से की निगरानी
बसंत पंचमी के मौके पर जिले के विभिन्न नदियों के घाटों पर सोमवार भोर से ही नहाने वाले लोगों की भीड़ लगी देखी गई है। कड़ा के कुबरी घाट पर भोर से ही श्रद्धालु आना शुरू हो गए हैं। दोपहर तक यहां आसपास और दूर दराज के सैकड़ो लोग गंगा नहाने के लिए पहुंचे हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही है।