सिराथू: महाकुम्भ के प्रमुख स्नान बसन्त पंचमी पर कौशाम्बी पुलिस नेशनल हाईवे पर सतर्क
सोमवार को महाकुम्भ के प्रमुख स्नान पर्व वसंत पंचमी के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री राजेश कुमार सिंह के साथ डायवर्जन बाईपास, टोल प्लाजा व कौशाम्बी-प्रयागराज बॉर्डर पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था का सुचारु रूप से संचालन कराया जा रहा है।