सरधना: ईकड़ी गांव में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर 5.15 लाख रुपये हड़पने का आरोप
थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे 5 लाख 15 हजार रुपये हड़प लिए।