सूरजगढ़: सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय में बक्से में रखे दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सूरजगढ़ा अंचल कार्यालय का एक वीडियो मंगलवार अपराह्न 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक व्यक्ति अंचल कार्यालय में रखे बक्से को खोलकर रजिस्टर को पलटता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इन दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है. हालांकि इन दावों की किसी भी स्तर से पुष्टि नहीं हो पाई है. CO ने वीडियो को पुराना बताया.