कानपुर देहात में गौचर भूमि पर कब्जा, बजरंग दल का अल्टीमेटम!
रायपुर कुकहट में गौचर भूमि पर कथित अवैध कब्जे और सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश के मुद्दे को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 25 जुलाई को सात दिन में पैमाइश और कब्जा हटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गोवंशों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
प्रशासन ने 15 अक्टूबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि तय समयसीमा में कार्रवाई होती है या आंदोलन तेज होता है।
📍 कानपुर देहात | रायपुर कुकहट
.
#KanpurDehat #RaipurKukhat #GroundZeroNews #GaucharLand