कानपुर में पुलिसकर्मी के कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी के उल्टी दिशा से आने पर ई-रिक्शा चालक ने उसे टोका और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने मोबाइल पर झपट्टा मारते हुए चालक से अभद्रता की। मामला थाना सीसामऊ क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की आधिकारिक पुष्टि और जांच का इंतजार है।
.
.
.
.
.
.
#Kanpur #KanpurNews
#UPNews #Police #ViralVideo
Mathura, Mathura | Sep 15, 2026