दरभंगा: दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त ने कार्यकाल कक्ष में नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन पर बैठक की
दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडल स्तरीय नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं वसूली की प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी दरभंगा समस्तीपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 4.30 बजे जिला जनसंपर्क के द्वारा दी गई।