एक प्रयास आपके साथ ट्रस्ट का 5वां वार्षिक सम्मेलन 25 अक्टूबर को, तैयारियां जोरों पर
शिक्षा -समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था एक प्रयास आपके साथ चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.)का 5वां वार्षिक सदस्य-छात्र एवम् लेखा- जोखा सम्मेलन आगामी रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी में बड़े हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा।
वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि जे एम आई टी रादौर की सहायक प्रोफेसर डॉ प्रेरणा गर्ग रहेंगी। चेयर पर्सन डा (प्रो)जतिन्द्र कौर पूर्व विभागाध्यक्ष गणित , गुरु नानक गर्ल्स कालेज , यमुनानगर होंगी। गेस्ट ऑफ ऑनर व अन्य विशिष्ट अतिथियों में डॉ रमेश धारीवाल, सहायक प्रोफेसर इतिहास, बाला जी इंटरप्राइसिस ,डॉ यश पाल गुप्ता, सिंडिकेट बैंक के मैनेजर नंद लाल कालड़ा ,पी एन बी के चीफ मैनेजर मलकीत सिंह, एडवोकेट एवम् समाजसेवी डी सी बिंदल, स्कूल के प्रिंसिपल सतीश गर्ग, इतिहास के सहायक प्रोफेसर संजीव शर्मा व अर्थशास्त्र की सहायक प्रोफेसर रजनी गोयल रहेंगे। साथ ही ट्रस्ट का वित्त वर्ष का वार्षिक लेखा जोखा भी पेश होगा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आने वाले बच्चे अपने विचार , उपलब्धि , अभिरुचि संस्था के प्रति अपनी फीडबैक ,अपना विश्वास एवम् आभार प्रकट करेंगे। संस्था के प्रधान आर.एस. शर्मा एवम् सरंक्षक शीश पाल चौहान ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि छात्रों में आत्मनिर्भरता और संस्कारों का बीजारोपण भी करना है। पांच वर्षों की यह यात्रा समाज और ट्रस्ट की टीम के असीम सहयोग से ही संभव हुई है ।यह संस्था सिर्फ एक नाम नहीं, एक संकल्प है - अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाने का। महासचिव कुंदन कालड़ा तथा उपप्रधान सुशील गुलाटी ने संयुक्त रूप में बताया कि इस आयोजन में छात्रों की प्रतिभा को अभिप्रेरणा का मंच मिलेगा।बच्चे संवाद से जुड़कर अपनी उपलब्धियों , अभिरुचियों , प्रयासों एवम् समस्याओं से सबको अवगत कराएँगे ।इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा , कौशल विकास एवम् गुणात्मक सुधार से जीवनदिशा -दशा में परिवर्तन होगा ।बच्चों का शिक्षित और सुसंस्कृत होना ही संस्था का विजन है ।इस आयोजन में अनूप कोठियाल , विनोद सेठी ,अच्छर सिंह , शाम पाल शर्मा ,ओ पी सैनी , चरणजीत बत्तरा , नरेन्द्र गेरा ,गोपाल शर्मा , पिरथी सैनी , वीरेन्द्र शर्मा ,सतीश कौशिक ,खेम लाल सैनी ,मीडिया प्रभारी विनय मोहन आदि सभी सदस्यों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से पूर्ण सहयोग रहेगा ।
Ambala, Ambala | Oct 23, 2026