चौथम: चौथम से दो शराबी गिरफ्तार
चौथम पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दो शराबी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि शराब के नशे में करुआ निवासी सत्तार अली व सोनवर्षा घाट निवासी भीम कुमार को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहाँ शराब पीने की पुष्टि के बाद दोनों आरोपितो पर सनहा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।