चौथम: खरैता गांव की महिला ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया, प्राथमिकी दर्ज
चौथम थाना क्षेत्र के खरैता गांव निवासी महिला शांति देवी ने पड़ोस के ही तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चौथम थाना में बुधवार की शाम पांच बजे दिए गए आवेदन में खरैता निवासी रामकुमार पासवान की पत्नी शांति देवी ने बताई है कि बीते 11 अक्टूबर को मैं अपने पुत्र बिकेश कुमार के साथ मेला देखकर घर लौट रही थी।