चौथम: चौथम सीओ ने जीआर राशि में गड़बड़ी की जांच के लिए टीम गठित की
चौथम प्रखंड अंतर्गत ठुठी मोहनपुर पंचायत में बाढ़ राहत जीआर की राशि वितरण में गड़बड़ी की जांच को लेकर टीम गठित की गई है। अब तीन सदस्यीय जांच टीम राशि वितरण में गड़बड़ी की जांच करेगी। चौथम सीओ रवि राज ने इस संबंध में सोमवार को िदन के चार बजे बताया कि चौथम प्रखंड के ठुठी मोहनपुर पंचायत में जीआर राशि वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। जिसके बाद टीम का गठन किया गया