घाटीगांव: मोहना पुलिस की दोहरी कार्रवाई, सट्टा खिलाते और धारदार हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।
ग्वालियर जिले के मोहना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए सट्टा खिलाते एक आरोपी और अवैध धारदार हथियार के साथ घूम रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा रविवार सुबह 9:00 बजे दी गई।