हलसी: हलसी पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हलसी पुलिस ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास मामले में बरतारा गांव के रहने वाले टुफन बिंद के पुत्र श्रवण बिंद को गिरफ्तार किया है. SDPO शिवम कुमार ने रविवार अपराह्न 4 बजे इसे लेकर प्रेस वार्ता में जानकारी दी. घटना 1 मई 2026 की सुबह की है. अभियुक्त को रविवार की सुबह लखीसराय थाना क्षेत्र के गढ़ी बिशनपुर से गिरफ्तार किया गया.