सहार: बागी गांव में पेड़ों की कटाई मामले में सहार पुलिस पर लापरवाही का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई के बजाय पुलिस कर रही टालमटोल
Sahar, Bhojpur | Jun 13, 2026 बागी गांव में फलदार पेड़ों की कटाई के मामले में पीड़ित द्वारा सहार थाना में लिखित आवेदन दिए जाने के एक सप्ताह बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित रवि कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि 4 जून को थाना में आवेदन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही कोई ठोस