बहादुरपुर: इश्तिहार वारंटी संजय दास के घर चिपकाया नोटिस, न्यायालय के आदेश पर पतोर थाना पुलिस ने की कार्रवाई तेज
पतोर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। माननीय न्यायालय के निर्देश पर इश्तिहार वारंटी संजय दास, पिता सोहन दास, निवासी श्रीदिलपुर थाना बहादुरपुर के घर पर विधिवत इश्तिहार तामिला किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई, जिसमें वारंटी के घर पर नोटिस चिपकाकर उसे न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया