दुर्ग: प्लास्टिक सर्जरी करवाकर चेहरा बदलने वाला था चोर, दिल्ली पुलिस ने शातिर लोकेश को भिलाई से पकड़ा
Durg, Durg | Mar 13, 2025 दिल्ली पुलिस करोड़ों की चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने भिलाई पहुंची। जैसे ही दिल्ली पुलिस के मुंह से लोकेश श्रीवास का नाम निकला पुलिस चौंक गई। लोकेश दिल्ली ही नहीं भिलाई, बिलासपुर और दुर्ग जैसे जिलों में भी चोरी की कई वारदात कर चुका है।