दुर्ग: भिलाई स्टील प्लांट के अंदर ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, मजदूर हुआ घायल
Durg, Durg | Mar 13, 2025 भिलाई स्टील प्लांट के अंदर सयंत्र भवन से प्लेट मिल मोड़ पर एक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए साइकिल सवार ठेका मजदूर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वो बुरी तरह घायल हो गया। मजदूर को घायल हालत में मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, वहां से उसे सेक्टर 9 हॉस्पिटल रेफर किया गया है।