करनैलगंज: परसपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दंपति पर हुई फायरिंग, महिला के कंधे में लगी गोली
परसपुर में शनिवार रात 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दंपती पर जानलेवा हमला हुआ। निहालपुरवा अखरेडा निवासी मकसूद अली पत्नी नाजरीन संग बाइक से घर लौट रहे थे। गुरेटी पसियन पुरवा के पास घात लगाए बैठे आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली नाजरीन के कंधे में लगने से वह घायल हो गई, वहीं बाइक से गिरने पर मकसूद भी चोटिल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।