पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के भट्टा दुर्गा बाड़ी में त्रिपुरा आर्ट की तर्ज पर 1 लाख बांस से बना पंडाल, बंगाली रीति-रिवाज की पूजा-अर्चना
Purnea East, Purnia | Oct 13, 2026
पूर्णिया के भट्टा दुर्गा बाड़ी में बंगाली रीति-रिवाज और पारंपरिक विधि-विधान से दुर्गा पूजा का 111वां वर्ष मनाया जा रहा है। इस साल त्रिपुरा आर्ट पर आधारित करीब 1 लाख बांस का इस्तेमाल करके पंडाल बनाया गया है।निरंजन दत्ता ने बताया कि यह पूजा बंगाली समिति की ओर से आयोजित की जाती है, शुद्धिकरण और सभी रीति-रिवाजों का पालन बंगाली पंडितों के द्वारा ही किया जाता है