ऊना: स्वामी हेमानंद महाराज ने डेरा पर लगे आरोपों को किया खारिज, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी हेमानंद महाराज ने आश्रम पर लग रहे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए आरोप लगाने वालों से साक्ष्य मांग लिए हैं। उन्होंने आश्रम की पूरी व्यवस्था पारदर्शी बताया और कहा कि यदि कोई संदेह है तो कार्यालय में आकर रिकॉर्ड देखकर जांच सकते हैं। साथ ही, उन्होंने आश्रम की प्रतिष्ठा खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का भी एलान किया।