ग्रीन सोसाइटी में बाल सखा मंडली द्वारा रावण दहन आयोजन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। 21 अक्टूबर 2026 ग्रीन सोसाइटी में ग्रैंड रावण दहन उत्सव हर्ष और उल्लास से संपन्न हुआ।
नई कोर्ट के पीछे ग्रीन सोसाइटी में बाल सखा मंडली द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
''संस्कृति दिल में हो तो उत्सव रोशन हो ही जाता है ''इस कथन को सच कर दिखाया ग्रीन सोसाइटी की बाल सखा मंडली के नन्हे सितारों ने।
इस वर्ष का ग्रैंड रावण दहन उत्सव केवल एक आयोजन ही नहीं बल्कि हमारी सनातन परंपरा और संस्कृति के प्रति बच्चों के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक बन गया जहां बड़े आयोजन कंपनियों पर निर्भर होते हैं वही हमारे इन बच्चों ने अपने नन्हें हाथों, अथक प्रयास और अदम्य उत्साह से पूरे उत्सव को इतना भव्य और दिव्य बना दिया।।
संरक्षक महेंद्र शर्मा और मुनिराज मीणा ने बताया कि रावण दहन की तैयारी से लेकर मैदान की सजावट लाइटिंग और व्यवस्था तक हर कार्य में बच्चों की मेहनत और लगन साफ झलक रही थी देर रात तक जाग कर पढ़ाई के साथ-साथ समय निकालकर इन बच्चों ने संस्कृति के प्रति जो निष्ठा और समर्पण दिखाया है वह सच में अनुकरणीय है।
ग्रीन सोसाइटी के पार्क में शाम 7:30 पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर रावण दहन का आयोजन किया गया जिसमें सोसाइटी के निवासियों ने सहभागिता की। रावण का पुतला आकर्षण का केंद्र रहा जिसे बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से खुद तैयार किया था कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर और सराहनीय रहा। सभी कॉलोनी वासियों ने बच्चों के इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस सफल आयोजन के पीछे बाल सखा मंडली के होनहार सदस्य हिमांशु, भावित, भावुक, सुमाय हर्ष आयुष्मान और योगेंद्र सहित पूरी टीम का विशेष, प्रशंसनीयऔर अनुकरणीय योगदान रहा।
संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे जीवित रखना हम सब का परम कर्तव्य है आज इन बच्चों ने हमें फिर याद दिलाया कि हमारे त्योहार सिर्फ उत्सव नहीं बल्कि हमारे संस्कार हैं।